सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र में किया एसआईआर कार्य का निरीक्षण
श्रीगंगानगर: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार श्रीगंगानगर जिले में मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू ने सोमवार को सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में एसआईआर कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उल्लेखनीय कार्य करने वाले बीएलओ को प्रोत्साहित करते हुए आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सादुलशहर विधानसभा के लालगढ जाटान और सादुलशहर में एसआईआर कार्य का निरीक्षण करते हुए उल्लेखनीय कार्य करने वाले बीएलओ को प्रोत्साहित करते हुए एसआईआर की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एसआईआर के कार्यों में तेजी लाई जाए ताकि अधिकाधिक मतदाताओं की मैपिंग सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि जिले में एसआईआर को लेकर बीएलओ द्वारा ईएफ वितरण और डिजिटाइजेशन का उल्लेखनीय कार्य किया गया है। सभी बीएलओ पर्यवेक्षक को फील्ड में रहकर एसआईआर कार्य सम्पादित करने के निर्देश देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ईआरओ सहित संबंधित अधिकारी उक्त कार्य की समीक्षा करें।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने भाग संख्या 172 में श्रीमती सावित्री देवी, श्री रामकिशन, श्री बनवारी लाल, श्री सोनू, श्री मोहनलाल सहित अन्य मतदाताओं के घरों में भी पहुंचकर उन्हें एसआईआर प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए उक्त कार्य में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि ईएफ में मांगी जा रही जानकारी देकर मतदाता लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं। एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाना है। इससे कोई भी पात्र नागरिक छूटे नहीं और कोई भी अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल नहीं रहे।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2002 की मतदाता सूची से मैपिंग होने वाले 40 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को प्राथमिकता से देखा जाना चाहिए। स्थानीय सुपरवाइजर बीएलओ के कार्य की नियमित समीक्षा करें। एसआईआर कार्य के दौरान बीएलओ को आ रही समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने में आप सभी का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले महिला बीएलओ श्रीमती ज्योति सहित अन्य को सम्मानित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त बीएलओ को बेहतर कार्य करने के लिये प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर ईआरओ सादुलशहर श्री रवि कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
Shri Ganga NagarNews
जिला निर्वाचन अधिकारी ने उल्लेखनीय कार्य करने वाले बीएलओ को किया प्रोत्साहित
Related stories
Tourism Is Changing, Hoteliers Must Adapt: Dr Kunjal Acharya
Udaipur: Tourism is undergoing a significant transformation, with domestic and international travellers incre…
Walmart Deepens Engagement Across Andhra Pradesh’s MSME, Export and Farming Ecosystems
Amara Deepa, Director, Walmart Sourcing; Shri Neelapu Vijayanand Reddy, Director, APMSME; Dr. S. Senthil Vina…
Narayan Seva Sansthan Felicitates Udaipur Mayor Paras Singhvi
Udaipur : Narayan Seva Sansthan felicitated newly elected Udaipur Mayor Paras Singhvi following his victory i…
Beyond Kashmir and Terrorism: India’s Firm Message to Pakistan
— Lalit Gargg —The 81st session of the United Nations General Assembly once again witnessed the familiar ques…