जिला निर्वाचन अधिकारी ने की एसआईआर कार्य की प्रगति की समीक्षा
श्रीगंगानगर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार श्रीगंगानगर जिले में मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू ने बुधवार को उल्लेखनीय कार्य करने वाले बीएलओ, सुपरवाइजर, वॉलिंटियर्स को सम्मानित और प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर उन्होंने जिले में जारी एसआईआर कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि समस्त कार्मिक राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य को पूर्ण गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिले में कई बीएलओ द्वारा ईएफ वितरण और डिजिटाइजेशन में शत-प्रतिशत कार्य किया गया है। सभी बीएलओ पर्यवेक्षक को फील्ड में रहकर एसआईआर कार्य सम्पादित करने के निर्देश देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ईआरओ सहित संबंधित अधिकारी उक्त कार्य की समीक्षा करें।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने गंगानगर विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 160 के की बीएलओ श्रीमती समेस्ता, भाग संख्या 182 के बीएलओ श्री मेजर सिंह और सहायक बीएलओ श्रीमती हरविन्दर कौर, भाग संख्या 172-181 के सुपरवाईजर श्री इन्द्रपाल एवं भाग संख्या 182-189 के सुपरवाइजर कमल कुमार सहित वॉलिंटियर्स को सम्मानित और प्रोत्साहित किया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने उल्लेखनीय कार्य करने वाले बीएलओ से आह्वान किया कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र के अन्य बीएलओ का उक्त कार्यों में सहयोग करें। सभी मिलकर कार्य करेंगे तो जिले में एसआईआर कार्यों को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सकेगा। इस दौरान एडीएम सतर्कता श्रीमती रीना, तहसीलदार निर्वाचन श्री महेन्द्र सिंह, श्री दीपक रहेजा सहित अन्य मौजूद रहे।
Source: