श्रीगंगानगर। जिले में खनिजों के अवैध खनन, निर्गमन व भण्डारण के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही की समीक्षा को लेकर कलेक्ट्रेट सभाहॉल में बुधवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर सतर्कता श्रीमती रीना ने कहा कि अवैध खनन व ओवरलोडिंग से जुड़े सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से अवैध खनन न हो तथा समय-समय पर ओवरलोडिंग वाहनों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जानी चाहिए।
बैठक में जानकारी दी गई कि वर्ष 2024-25 में कुल 125 प्रकरण आये, जिनसे 170.39 लाख रूपये की राशि वसूल की गई। इसी प्रकार वर्ष 2025-26 में अवैध खनन के 8, अवैध निर्गमन के 45 प्रकरण सामने आये, जिनसे 62.92 लाख रूपये की राशि वसूल की गई। जिले में खातेदारी भूमि सुधार हेतु खातेदारों को जिप्सम उत्खनन के परमिट जारी किये गये हैं। सूरतगढ़, विजयनगर, अनूपगढ़, घडसाना व रावला क्षेत्र में 236 जिप्सम परमिट दिये हुए हैं तथा 7 खनन पट्टे जारी किये हुए हैं।
जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि जिले में 426 ओवरलोडिंग के चालान काटे गये हैं तथा खनिज विभाग व परिवहन विभाग द्वारा ई-रवाना नहीं होने पर वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही की जाती है तथा बैठक में निर्देश दिये गये कि वन भूमि में किसी भी प्रकार का अवैध खनन न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाये। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रघुवीर शर्मा, डीएफओ श्री राकेश दुलार, जिला परिवहन अधिकारी श्री देवानंद, सदस्य श्री राजेन्द्र कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
Shri Ganga NagarNews
अवैध खनन रोकथाम को लेकर बैठक
Related stories
Tourism Is Changing, Hoteliers Must Adapt: Dr Kunjal Acharya
Udaipur: Tourism is undergoing a significant transformation, with domestic and international travellers incre…
Walmart Deepens Engagement Across Andhra Pradesh’s MSME, Export and Farming Ecosystems
Amara Deepa, Director, Walmart Sourcing; Shri Neelapu Vijayanand Reddy, Director, APMSME; Dr. S. Senthil Vina…
Narayan Seva Sansthan Felicitates Udaipur Mayor Paras Singhvi
Udaipur : Narayan Seva Sansthan felicitated newly elected Udaipur Mayor Paras Singhvi following his victory i…
Beyond Kashmir and Terrorism: India’s Firm Message to Pakistan
— Lalit Gargg —The 81st session of the United Nations General Assembly once again witnessed the familiar ques…