श्रीगंगानगर। जिला आयुर्वेद चिकित्सालय श्रीगंगानगर ने 18 नवम्बर को प्राकृतिक चिकित्सा दिवस मनाया। राजकीय आयुष चिकित्सालय में संचालित योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केन्द्र में प्राकृतिक चिकित्सा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राणायाम के साथ हुआ। इसके पश्चात स्वास्थ्य साधकों को मड चिकित्सा, जल चिकित्सा करवाई गई। साथ ही योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान के प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार ने योग से होने वाले लाभ की जानकारी दी। प्राकृतिक संतुलित आहार की जानकारी दी गई। केन्द्र में रक्त चाप व मधुमेह की निःशुल्क जांच की गई तथा लगभग 90 रोगियों को प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ दिया गया।

Source: