श्रीगंगानगर। राजकीय महाविद्यालय हिन्दुमलकोट में गंगानगर ब्लॉक शिक्षा कार्यालय की टीम ने बुधवार को मतदाता गहन पुनरीक्षण के संबंध में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। गंगानगर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री सुनील भाटिया एवं हिन्दुमलकोट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती अमरदीप कौर विशेष रूप से उपस्थित हुए।
राजकीय महाविद्यालय हिन्दुमलकोट की कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. ज्योति सरीन ने बताया कि अधिकारियों द्वारा छात्रों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, त्रुटियों को सुधारने तथा मतदान अधिकार की महत्ता के बारे में सरल एवं प्रभावी तरीके से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने सभी युवाओं से शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूती देने का आह्वान किया। मतदाता गहन पुनरीक्षण के बारे में जानकारी देते हुए श्री भाटिया ने बताया कि घर पर बीएलओ आयेंगे, हर सदस्य के दो फार्म देकर जायेंगे। दोनों फार्म पर पासपोर्ट साइज फोटो लगेगी। दोनों फार्म पर खुद के हस्ताक्षर होंगे। दो फार्म में से एक फार्म बीएलओ वापस ले जाएंगे। एक फार्म घर पर ही रहेगा लेकिन उस पर बीएलओ के हस्ताक्षर होंगे।
फार्म में मोबाइल नंबर साफ लिखे। जन्मतिथि सही से भरे, आधार नंबर वैकल्पिक है। फार्म को फाड़े नहीं, फार्म को जमा करवाना जरूरी है अगर जमा नहीं करवाते है, तो नाम कट जाएगा। पूरे देश में एक जगह ही नाम रहेगा। अगर आप निवास स्थान से दूसरी जगह रहते हैं, तो बीएलओ से संपर्क कर आप अपना फार्म प्राप्त कर सके। उन्होंने छात्रों के साथ लिंक शेयर किया एवं उन्हें बताया कि एसआईआर हेतु फॉर्म भरने के लिए इस लिंक पर जाएं व अपने पास आधार कार्ड और वोटर कार्ड साथ रखें लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण कार्य में आपके 2 मिनट अति महत्वपूर्ण हो सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन छात्रा स्नेहा मेहरा ने अत्यंत आत्मविश्वास और कुशलता के साथ किया। इस अवसर पर कॉलेज के सभी छात्र-छात्राएँ और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। (
Source: