अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने हस्ताक्षर कर की अभियान की शुरुआत
श्रीगंगानगर।
बाल अधिकार सप्ताह 14 नवंबर 2025 से 20 नवंबर 2025 तक बाल अधिकारिता विभाग द्वारा मनाया जा रहा है। इसको लेकर बुधवार को बाल अधिकार सप्ताह की गतिविधि में छठे दिवस जिला कलक्टर परिसर में बाल अधिकार सप्ताह के तहत बाल विवाह, बालश्रम, बाल शोषण एवं बाल भिक्षावृत्ति मुक्त हो श्रीगंगानगर इसके लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है।
जिला कलक्टर डॉ. मंजू के आदेश पर बाल अधिकारिता विभाग एवं जिला बाल संरक्षण ईकाई की सहायक निदेशक रेणु खैरवा के निर्देश की पालना में बाल अधिकारों एवं बाल विवाह की रोकथाम को लेकर निरंतर जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा हैं। इसी के तहत बुधवार कलक्टर परिसर में अतिरिक्त जिला कलक्टर सतर्कता श्रीमती रीना छिम्पा ने हस्ताक्षर कर अभियान की शुरुआत की है।
 बाल अधिकार सप्ताह के तहत विगत दिवसों में बाल मेले का आयोजन जिसमें बाल विवाह पर चर्चा हुई। बच्चों के सुरक्षित भविष्य हेतु अभिभावकों द्वारा शपथ कार्यक्रम आदि अनेक कार्यक्रम हुये हैं।
 हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत के अवसर पर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जोगेंद्र कौशिक, सदस्य आनन्द मारवाल, डॉ. रामप्रकाश शर्मा, चाइल्ड हेल्पलाइन समन्वयक त्रिलोक वर्मा, सुपरवाइजर आयुष मिढ़ा, पंकज एवं किड्स वैली कान्वेंट स्कूल के बच्चें उपस्थित रहे।

Source: