श्रीगंगानगर। राजस्थान के जल संरक्षण और संचयन के कार्य राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बना रहे हैं। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग द्वारा घोषित छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों-2024 में खरलां जल उपयोक्ता संगम, श्रीगंगानगर ने सर्वश्रेष्ठ जल उपयोगकर्ता संघ श्रेणी में तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया है। इस पर जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने जल संसाधन विभाग एवं जल उपयोक्ता संगम खरलां को बधाई व शुभकामनाएं दी है।
जल संसाधन विभाग के एसई श्री धीरज चावला ने बताया कि गत दिवस नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ जल उपयोक्ता संगम की श्रेणी में तृतीय स्थान पर रही गंगनहर प्रणाली की जल उपयोक्ता संगम खरलां को केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी आर पाटिल द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानस्वरूप प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और नकद राशि 1 लाख रूपये जल उपयोक्ता संगम खरलां को प्रदान किये गये। पुरस्कार हेतु जल उपयोक्ता संगम अध्यक्ष श्री जसकौर सिंह रमाणा, जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता श्री विजय कांटीवाल मौजूद रहे।
उन्होंने बताया कि श्रीगंगानगर के खरलां जल उपयोक्ता संगम ने नहरों व खालों की सफाई, लोगों को वसूली कैंप के प्रति जागरूक करना, काश्तकारों के हित में उनको नई तकनीक से अवगत करवाने जैसे उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इन कार्यों के माध्यम से आमजन में जल के महत्व के प्रति जागरूकता आई है। पुरस्कार ग्रहण करने के पश्चात जल उपयोक्ता संगम अध्यक्ष श्री रमाणा ने जिला कलक्टर डॉ. मंजू और जिला प्रशासन का आभार जताया। (
Shri Ganga NagarNews
छठा राष्ट्रीय जल पुरस्कारः श्रीगंगानगर के खरलां जल उपयोक्ता संगम को तृतीय पुरस्कार
जिला कलक्टर ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
Related stories
Tourism Is Changing, Hoteliers Must Adapt: Dr Kunjal Acharya
Udaipur: Tourism is undergoing a significant transformation, with domestic and international travellers incre…
Walmart Deepens Engagement Across Andhra Pradesh’s MSME, Export and Farming Ecosystems
Amara Deepa, Director, Walmart Sourcing; Shri Neelapu Vijayanand Reddy, Director, APMSME; Dr. S. Senthil Vina…
Narayan Seva Sansthan Felicitates Udaipur Mayor Paras Singhvi
Udaipur : Narayan Seva Sansthan felicitated newly elected Udaipur Mayor Paras Singhvi following his victory i…
Beyond Kashmir and Terrorism: India’s Firm Message to Pakistan
— Lalit Gargg —The 81st session of the United Nations General Assembly once again witnessed the familiar ques…