श्रीगंगानगर। रसद विभाग द्वारा बुधवार को अवैध पेट्रोल व डीजल बेचान पर कार्यवाही की गई। जिला रसद अधिकारी श्रीमती कविता सिहाग ने बताया कि प्रवर्तन अधिकारी श्री विनोद कुमार द्वारा सादुलशहर के पतली गांव स्थित महादेव योगध्यान शिविर केन्द्र से 3 घरेलू गैस सिलेण्डर को जब्त किया। इसी प्रकार अनूपगढ में प्रवर्तन अधिकारी श्री बजरंग द्वारा गुरूनानक दूध डेयरी से 4 घरेलू गैस सिलेण्डर को जब्त किया। बाद जब्ती उक्त सामग्री का प्रकरण संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

Source: