श्रीगंगानगर। राजस्थान के मुख्यमंत्री की कैबिनेट द्वारा राजस्थान के प्रवासियों के लिए अलग विभाग के गठन के निर्णय की नोहर निवासी व दिल्ली में स्टील व्यवसाय से जुड़े समाजसेवी अमित मुद्गल ने प्रशंसा की है।
श्री मुद्गल के अनुसार बुधवार को मंत्रिमंडल ने ‘‘राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी राजस्थानी मामले विभाग’’ के गठन के प्रस्ताव का जो अनुमोदन किया है। यह विभाग प्रवासी राजस्थानियों और राज्य सरकार के बीच संवाद और सहयोग के लिए एक शानदार सेतु का काम करेगा। इस निर्णय से प्रवासियों का अपनी मातृभूमि से निश्चिंत तौर पर जुड़ाव और मजबूत होगा। गौरतलब है कि श्री मुद्गल दिल्ली की नोहर नागरिक परिषद सहित अनेक संस्थाओं से जुड़े हुए है।
Source: