श्रीगंगानगर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार श्रीगंगानगर जिले में मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य जारी है। निर्वाचन विभाग राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवीन महाजन के निर्देशानुसार श्रीगंगानगर में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू ने गुरूवार को बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ, वॉलिंटियर्स को मुख्य निर्वाचन अधिकारी का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित और प्रोत्साहित किया।
निर्वाचन विभाग राजस्थान की वीसी के पश्चात जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि समस्त कार्मिक राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य को पूर्ण गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिले में कई बीएलओ द्वारा ईएफ वितरण, डिजिटाइजेशन में शत-प्रतिशत कार्य किया गया है।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने श्रीकरणपुर विधानसभा क्षेत्र की भाग संख्या 8 के श्री निरंजन राम, भाग संख्या 178 के श्री जयपाल शर्मा, भाग संख्या 244 के श्री अमर सिंह, भाग संख्या 249 के श्री कैलाश कुमार और रायसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र की भाग संख्या 252 के श्री घडसीराम सहित वॉलिंटियर्स को सम्मानित और प्रोत्साहित किया।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने उल्लेखनीय कार्य करने वाले बीएलओ से आह्वान किया कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र के अन्य बीएलओ का उक्त कार्यों में सहयोग करें। सभी मिलकर कार्य करेंगे तो जिले में एसआईआर कार्यों को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सकेगा। इस दौरान एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार, जिला परिषद सीईओ श्री गिरधर, गंगानगर ईआरओ श्री नयन गौतम, प्रशिक्षु आईएएस श्रीमती अदिति यादव, रायसिंहनगर ईआरओ श्री सुभाष चन्द्र, पदमपुर एसडीएम श्री अजीत गोदारा सहित अन्य मौजूद रहे।
Shri Ganga NagarNews
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ का सम्मान
Related stories
Tourism Is Changing, Hoteliers Must Adapt: Dr Kunjal Acharya
Udaipur: Tourism is undergoing a significant transformation, with domestic and international travellers incre…
Walmart Deepens Engagement Across Andhra Pradesh’s MSME, Export and Farming Ecosystems
Amara Deepa, Director, Walmart Sourcing; Shri Neelapu Vijayanand Reddy, Director, APMSME; Dr. S. Senthil Vina…
Narayan Seva Sansthan Felicitates Udaipur Mayor Paras Singhvi
Udaipur : Narayan Seva Sansthan felicitated newly elected Udaipur Mayor Paras Singhvi following his victory i…
Beyond Kashmir and Terrorism: India’s Firm Message to Pakistan
— Lalit Gargg —The 81st session of the United Nations General Assembly once again witnessed the familiar ques…