श्रीगंगानगर। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन की समस्याओं का समाधान हो रहा है। साथ ही उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का मौके पर ही लाभ मिल रहा है। राहत मिलने पर लाभार्थियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री और राजस्थान सरकार का आभार जताया जा रहा है।
राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने हेतु ग्रामीण सेवा शिविर अभियान 2025 के तहत शिविर का आयोजन गुरूवार को ग्राम पंचायत बखताना पंचायत समिति श्रीगंगानगर में किया गया। शिविर के दौरान राजस्व रिकॉर्ड शुद्धि के आवेदन प्राप्त हुए। प्रार्थी श्रवण कुमार पुत्र नरसीराम निवासी मिर्जेवाला ने प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी कृषि भूमि चक 11 क्यू खाता संख्या 97/41 में संवहन रहननामा 6(1) दस्तावेज से अधिक दर्ज हो गया है, जिसे शुद्ध किया जावे। प्रार्थी सतपाल पुत्र चेतन राम जाति नायक निवासी बखताना ने प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी कृषि भूमि चक 9 क्यू खाता संख्या 84/54 में उसका नाम गलत दर्ज है, जिसे शुद्ध किया जावे।
प्रार्थी अमरसिंह सिंह पुत्र शिवलाल निवासी 11 क्यू ने प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी कृषि भूमि चक 11 क्यू खाता संख्या 99/27, 29/24, 10/33 तथा 26/59 में पिता का नाम श्योलाल अंकित है। प्रार्थी के आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, पेन कार्ड एवं राशनकार्ड में शिवलाल दर्ज है। प्रार्थी ने अन्य दस्तावेजों अनुसार जमाबंदी में शुद्धि हेतु निवेदन किया।
उक्त प्रार्थना पत्रों में पटवारी हलका शबनम से रिकॉर्ड, अन्य दस्तावेजों और काश्तकारों के पहचान संबंधी रिपोर्ट प्राप्त की गई। जांच रिपोर्ट में सही पाए जाने पर शिविर सहप्रभारी श्री आदराम नायक नायब तहसीलदार मिर्जेवाला ने शिविर में ही रिकॉर्ड शुद्धि के आदेश जारी किए। अतिरिक्त ऑफिस कानूनगो हरजिंदर सिंह द्वारा उक्त आदेश दर्ज कर शिविर में ही पटवारी हलका को राजस्व रिकॉर्ड में अमल दरामद करने हेतु प्रेषित किए गए।
शिविर में हाथों-हाथ रिकॉर्ड शुद्धिकरण आदेश होने पर काश्तकारों को बहुत खुशी हुई। उन्होंने ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया।
Shri Ganga NagarNews
शिविर में नाम का किया शुद्धिकरण
Related stories
Tourism Is Changing, Hoteliers Must Adapt: Dr Kunjal Acharya
Udaipur: Tourism is undergoing a significant transformation, with domestic and international travellers incre…
Walmart Deepens Engagement Across Andhra Pradesh’s MSME, Export and Farming Ecosystems
Amara Deepa, Director, Walmart Sourcing; Shri Neelapu Vijayanand Reddy, Director, APMSME; Dr. S. Senthil Vina…
Narayan Seva Sansthan Felicitates Udaipur Mayor Paras Singhvi
Udaipur : Narayan Seva Sansthan felicitated newly elected Udaipur Mayor Paras Singhvi following his victory i…
Beyond Kashmir and Terrorism: India’s Firm Message to Pakistan
— Lalit Gargg —The 81st session of the United Nations General Assembly once again witnessed the familiar ques…