श्रीगंगानगर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर यूनिटी मार्च का आयोजन अनूपगढ़ उपखण्ड की ग्राम पंचायत पतरोड़ा में 21 नवम्बर को 2025 को होगा। आयोजन में भारत सरकार के केन्द्रीय विधि और न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री माननीय श्री अर्जुन राम मेघवाल शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये जिला कलक्टर डाॅ. मंजू द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों को उत्तरदायित्व सौंपे गये हैं। एडीएम अनूपगढ़ को उक्त यूनिटी मार्च के लिये नोडल प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Source: