श्रीगंगानगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन व मेरा युवा भारत श्रीगंगानगर द्वारा सरदार पटेल की 150वीं जयंती श्रृखलांतर्गत जिला स्तरीय यूनिटी मार्च पदयात्रा का आयोजन शुक्रवार को अनूपगढ़ उपखंड के ग्राम पंचायत पतरोड़ा से 27 ए तक किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के केन्द्रीय विधि और न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री माननीय श्री अर्जुन राम मेघवाल रहे। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की गई। अतिरिक्त जिला कलक्टर अनूपगढ़ श्री अशोक सांगवा द्वारा श्री मेघवाल का शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। पदयात्रा की शुरुआत से पूर्व छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अनेकता में एकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा मेरा युवा भारत श्रीगंगानगर के उपनिदेशक श्री भूपेंद्र सिंह शेखावत ने प्रस्तुत की।
श्री मेघवाल ने कहा कि उक्त कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता और अखंडता के संदेश के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेशन फस्र्ट संकल्प को सशक्त बनाता है तथा युवाओं व नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रबल कर रहा है। उन्होंने युवाओं को आत्निर्भर भारत में सक्रिय योगदान देने का आह्वान करते हुए आत्मनिर्भर भारत का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक रायसिंहनगर श्री बलवीर लूथरा, पूर्व विधायक अनूपगढ़ श्रीमती संतोष बावरी, लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती प्रियंका बैलान व पूर्व सरपंच मनोहर लाल चावला ने संबोधित करते हुए युवाओं को सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर विकसित व आत्मनिर्भर भारत बनाने में योगदान का आह्वान किया। मार्च के दौरान युवाओं ने तख्तियों व तिरंगे से देशभक्ति व एकता का संदेश दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा बने प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। सीबीईओ अनूपगढ़ श्री पंकज जांगिड़ ने बताया कि पदयात्रा मेें मेरा युवा भारत, एनसीसी, शिक्षा व उच्च शिक्षा विभाग के युवा, आमजन व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मंच संचालन श्री मनोज कुमार, बब्बू बहेलिया एवं पवन चुग द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री पवन दुग्गल, श्री गुमान सिंह राजपुरोहित, श्री महावीर चारण, श्री राजेंद्र लेघा, श्री भगवान सेवटा, एसडीएम अनूपगढ़ श्री सुरेश राव, श्री अशोक यादव, श्री मदन लाल सेवटा, जतिन चावला, माय भारत स्वयंसेवक उद्यम सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।
Source: