बीएलओ सुभाष चंद्र को पुत्र युवम का मिला उत्कृष्ट सहयोग, क्षेत्र में बना प्रेरणादायक मॉडल
श्रीगंगानगर। जिले की श्रीकरनपुर विधानसभा में एसआईआर कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण का महत्वपूर्ण कार्य अत्यंत सुव्यवस्थित और तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। इस संपूर्ण प्रक्रिया को प्रभावीए पारदर्शी और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवीन महाजन द्वारा निरंतर प्रेरणा, मार्गदर्शन और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं।
वहीं, जिले में एसआईआर कार्यों के क्रियान्वयन और सतत मॉनिटरिंग को सुनिश्चित करने में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू की भूमिका केंद्रीय और अत्यंत सराहनीय रही है। उनके सुदृढ़ नेतृत्व, प्रशासनिक समन्वय, फील्ड टीमों को सशक्त समर्थन एवं कार्य की नियमित समीक्षा ने इस अभियान की गति और गुणवत्ता को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाया है।
इसी क्रम में श्रीकरनपुर क्षेत्र के बीएलओ श्री सुभाष चंद्र का कार्य विशेष रूप से प्रशंसनीय है। एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत नए मतदाताओं का पंजीकरण, नामों का संशोधन, पात्रता सत्यापन, दस्तावेज़ जांच, घर-घर सर्वेक्षण व बूथ स्तरीय सूचनाओं का अद्यतन जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इन जिम्मेदारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने में उनके पुत्र युवम ने अत्यंत महत्त्वपूर्ण सहयोग दिया।
युवम ने फील्ड के बाद घर लौटने वाले अपने पिता श्री सुभाष चंद्र का ईएफ भरवाने, फोटो चिपकाने के अलावा अन्य कार्यों में सहयोग करते हुए निरंतर प्रोत्साहित किया। उनके इस योगदान से बीएलओ सुभाष चंद्र को कार्य को अधिक सुचारू, तेज़ और प्रभावी ढंग से पूरा करने में महत्वपूर्ण मदद मिली।
पिता-पुत्र की इस संयुक्त पहल ने न केवल क्षेत्र में एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया है, बल्कि यह भी दर्शाया है कि लोकतांत्रिक दायित्वों के निर्वहन में समाज और परिवार दोनों की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है। युवम जैसे युवाओं की भागीदारी भविष्य में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को और भी अधिक सशक्त बनाने का संकेत देती है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवीन महाजन की प्रेरणा और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू के नेतृत्व में जिले में एसआईआर अभियान को मजबूत प्रशासनिक ढांचा, स्पष्ट योजना और नियमित पर्यवेक्षण का लाभ प्राप्त हो रहा है। स्थानीय स्तर पर भी इस अभियान को लेकर काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
जिला निर्वाचन कार्यालय ने नागरिकों से अपील की है कि वे एसआईआर अवधि के दौरान आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराकर अपने नामों को मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज करवाने में सहयोग दें। यह राष्ट्रीय महत्व का कार्य है और इसमें जनता की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।
बीएलओ सुभाष चंद्र और उनके पुत्र युवम का यह प्रयास जिले भर में प्रेरणादायक उदाहरण बन रहा है तथा निर्वाचन व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
Shri Ganga NagarNews
मुख्य निर्वाचन अधिकारी की प्रेरणा एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के सुदृढ़ नेतृत्व में श्रीगंगानगर जिले में एसआईआर कार्यों को मिली गति
Related stories
Tourism Is Changing, Hoteliers Must Adapt: Dr Kunjal Acharya
Udaipur: Tourism is undergoing a significant transformation, with domestic and international travellers incre…
Walmart Deepens Engagement Across Andhra Pradesh’s MSME, Export and Farming Ecosystems
Amara Deepa, Director, Walmart Sourcing; Shri Neelapu Vijayanand Reddy, Director, APMSME; Dr. S. Senthil Vina…
Narayan Seva Sansthan Felicitates Udaipur Mayor Paras Singhvi
Udaipur : Narayan Seva Sansthan felicitated newly elected Udaipur Mayor Paras Singhvi following his victory i…
Beyond Kashmir and Terrorism: India’s Firm Message to Pakistan
— Lalit Gargg —The 81st session of the United Nations General Assembly once again witnessed the familiar ques…