श्रीगंगानगर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन बनाना है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवीन महाजन के निर्देशानुसार बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू ने वीसी के माध्यम से एसआइआर के तहत जारी कार्यों की समीक्षा करते हुए ईआरओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने अपील की है कि कोई भी मतदाता दो अलग-अलग स्थानों से मतदाता प्रपत्र न भरें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने परिवार से संबंधित अनिवार्य जानकारी जैसे माता-पिता या दादा-दादी का नाम, मोबाइल नंबर तथा पूर्व पंजीकरण संबंधी विवरण सही रूप से भरें। यदि कोई व्यक्ति पहले किसी अन्य राज्य की मतदाता सूची में दर्ज रहा है तो वह जानकारी भी अवश्य प्रदान की जानी चाहिए। गणना प्रपत्र 4 दिसंबर तक जमा कराए जा सकते हैं। इसके लिए किसी भी प्रकार का दस्तावेज़ देना आवश्यक नहीं है। केवल सही जानकारी देकर प्रपत्र जमा कराना पर्याप्त है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि वे इस अभियान में सक्रिय सहयोग करें ताकि मतदाता सूची को त्रुटि-रहित बनाया जा सके और लोकतांत्रिक प्रक्रिया सशक्त हो सकें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं ने अनुरोध किया है कि दो-दो स्थानों से गणना प्रपत्र न भरें। ऐसा करने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा-31 के तहत आवश्यक और नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।
वीसी के माध्यम से एसआईआर कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि नये ईएफ संग्रहित कर उनका यथाशीघ्र डिजिटाईजेशन करवाया जाये। एएसडी (एब्सेंट, शिफटेड, डेथ) वोटर्स प्रकरणों में गंभीरतापूर्वक और नियमानुसार कार्यवाही सम्पादित की जाये। इस कार्य में कोताही नहीं बरतें। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मैपिंग में एडिट का ऑप्शन प्रभावी करने की जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि समस्त ईआरओ इसका उपयोग करते हुए मैपिंग में प्रगति लायें।
एसआईआर कार्यों में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आने पर जिला और उपखण्ड स्तरीय तकनीकी टीम की सहायता लेने का उल्लेख करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाताओं को यह बताया जाये कि 4 दिसम्बर तक परिगणना प्रपत्र संग्रहित किये जायेंगे। इसके पश्चात दावे और आपत्तियां की सुनवाई की जायेगी। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार, जिला परिषद सीईओ श्री गिरधर, अनूपगढ ईआरओ श्री सुरेश राव, श्री दुष्यंत जैन सहित अन्य मौजूद रहे।
Shri Ganga NagarNews
कोई भी मतदाता दो अलग-अलग स्थानों से मतदाता प्रपत्र न भरें
वीसी के माध्यम से जिला निर्वाचन अधिकारी ने की एसआईआर कार्यों की समीक्षा
Related stories
Tourism Is Changing, Hoteliers Must Adapt: Dr Kunjal Acharya
Udaipur: Tourism is undergoing a significant transformation, with domestic and international travellers incre…
Walmart Deepens Engagement Across Andhra Pradesh’s MSME, Export and Farming Ecosystems
Amara Deepa, Director, Walmart Sourcing; Shri Neelapu Vijayanand Reddy, Director, APMSME; Dr. S. Senthil Vina…
Narayan Seva Sansthan Felicitates Udaipur Mayor Paras Singhvi
Udaipur : Narayan Seva Sansthan felicitated newly elected Udaipur Mayor Paras Singhvi following his victory i…
Beyond Kashmir and Terrorism: India’s Firm Message to Pakistan
— Lalit Gargg —The 81st session of the United Nations General Assembly once again witnessed the familiar ques…