श्रीगंगानगर। विटामिन ए की कमी के कारण बच्चों पर पडने वाले दुष्प्रभाव को रोकने के लिये विटामिन ए कार्यक्रम का 49वां चरण 29 नवंबर 2025 से 29 दिसंबर 2025 तक संचालित होगा। सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला ने बताया कि इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा 9 महीने से 5 साल तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। यह कार्यक्रम स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।
विटामिन ए के लाभ रतौंधी और अंधापन से बचाव, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना, कुपोषण से बचाव एवं डायरिया और निमोनिया से बचाव है।
विटामिन ए की खुराक देने की प्रक्रियाः 9-12 महीने के बच्चों को आधा चम्मच (1 एमएल) विटामिन ए दिया जाएगा तथा एक से 5 साल के बच्चों को हर 6 महीने में एक पूरा चम्मच (2 एमएल) विटामिन ए दिया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में विटामिन ए की कमी को दूर करना और उनकी स्वास्थ्य और विकास को बढ़ावा देना है।
Shri Ganga NagarNews
विटामिन ए कार्यक्रम 29 नवम्बर से
Related stories
Tourism Is Changing, Hoteliers Must Adapt: Dr Kunjal Acharya
Udaipur: Tourism is undergoing a significant transformation, with domestic and international travellers incre…
Walmart Deepens Engagement Across Andhra Pradesh’s MSME, Export and Farming Ecosystems
Amara Deepa, Director, Walmart Sourcing; Shri Neelapu Vijayanand Reddy, Director, APMSME; Dr. S. Senthil Vina…
Narayan Seva Sansthan Felicitates Udaipur Mayor Paras Singhvi
Udaipur : Narayan Seva Sansthan felicitated newly elected Udaipur Mayor Paras Singhvi following his victory i…
Beyond Kashmir and Terrorism: India’s Firm Message to Pakistan
— Lalit Gargg —The 81st session of the United Nations General Assembly once again witnessed the familiar ques…