श्रीगंगानगर। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) श्रीगंगानगर द्वारा नियोक्ताओं और कर्मचारियों को ईएसआई योजना के अंतर्गत पंजीकरण हेतु प्रोत्साहित करने के लिए विशेष पहल 01 जुलाई 2025 से प्रारम्भ स्प्री 2025 (स्किम फॉर प्रोमोशन एण्ड रजिस्ट्रेशन ऑफ एम्पलॉयर्स एण्ड एम्पलॉईस) के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन नगरपालिका केसरीसिंहपुर तथा नगरपालिका करणपुर में किया गया। इस योजना का उद्देश्य अधिक से अधिक नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों को ईएसआईसी की सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाना तथा सामाजिक सुरक्षा का लाभ सुनिश्चित करना है। शिविर के माध्यम से प्रतिभागियों को ईएसआई अधिनियम के अंतर्गत स्प्री 2025 योजना में पंजीकरण की प्रक्रिया एवं हित लाभों की जानकारी प्रदान की गई। ईएसआई अधिनियम में पंजीकरण ईएसआईसी पोर्टल www.esic.gov.in, श्रम सुविधापोर्टल https://registration.shramsuvidha.gov.in तथा एमसीए पोर्टल पर किया जा सकता है।
शाखा कार्यालय, कर्मचारी राज्य बीमा निगम, श्रीगंगानगर के सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री मोहम्मद सलीम ने बताया कि स्प्री 2025 योजना के माध्यम से विभाग सभी पात्र नियोजकों एवं श्रमिकों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर सुनिश्चित करना चाहता है। सभी 10 या अधिक कर्मचारी नियोजन वाले नियोक्ताओं से आग्रह करते हैं कि वे अपने प्रतिष्ठान का पंजीकरण करे एवं 21000 रूपये तक वेतन दर वाले अपने कर्मचारियों को इस योजना में पंजीकृत कराएं। अधिक जानकारी ईएसआईसी की वेबसाइट या नजदीकी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
Shri Ganga NagarNews
कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित
Related stories
Tourism Is Changing, Hoteliers Must Adapt: Dr Kunjal Acharya
Udaipur: Tourism is undergoing a significant transformation, with domestic and international travellers incre…
Walmart Deepens Engagement Across Andhra Pradesh’s MSME, Export and Farming Ecosystems
Amara Deepa, Director, Walmart Sourcing; Shri Neelapu Vijayanand Reddy, Director, APMSME; Dr. S. Senthil Vina…
Narayan Seva Sansthan Felicitates Udaipur Mayor Paras Singhvi
Udaipur : Narayan Seva Sansthan felicitated newly elected Udaipur Mayor Paras Singhvi following his victory i…
Beyond Kashmir and Terrorism: India’s Firm Message to Pakistan
— Lalit Gargg —The 81st session of the United Nations General Assembly once again witnessed the familiar ques…