श्रीगंगानगर। माननीय रालसा, जयपुर के तत्वावधान में एक राज्यव्यापी विशेष अभियान “न्याय आपके द्वार-लोक उपयोगी समस्याओं का सुलभ एवं त्वरित समाधान” के सम्बंध में ग्राम पंचायत 12 जैड की गुरू की ढाणी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री रवि प्रकाश सुथार (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) द्वारा सोमवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत 10 जैड के सरपंच प्रतिनिधि श्री विशाल गोरा, ग्राम पंचायत 6 ऐ के सरपंच प्रतिनिधि भूपेन्द्र सिंह, रामसिंह सेवादार गुरू की ढाणी के सहित अधिवक्ता श्रीमती भावना पारीक आदि द्वारा शिविर में सहयोग प्रदान किया गया।
शिविर के दौरान एडीजे श्री सुथार ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा पूरे प्रदेश में लोक उपयोगी समस्याओं का सुलभ एवं त्वरित समाधान के सम्बंध में एक अभियान प्रारम्भ किया गया है। इसमें सड़क, रेल द्वारा यात्रियों या माल के परिवहन के लिए परिवहन सेवा, बिजली या पानी की आपूर्ति, लोक स्वच्छता या स्वास्थ्य रक्षा की प्रणाली अस्पताल या डिसपेंसरी में स्वास्थ्य संबंधी सेवायें, बीमा सेवा, बैंक तथा वित्तीय संस्था सेवाएं, एलपीजी सेवा, शैक्षिक अथवा शैक्षणिक संस्थानों तथा आवासीय एवं भू-सम्पदा सेवाओं से सम्बंधित किसी ग्रामीण की कोई समस्या हो तो उसके निदान हेतु रालसा की वेबसाईट https://rajasthan.nalsa.gov.in से फार्म डाउनलोड कर प्रार्थना पत्र भरकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में व्यक्तिशः उपस्थित होकर पेश कर सकते हैं। लोक उपयोगी सेवाओं से सम्बंधित शिकायत या समस्या के लिए प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता से अधिवक्ता उपलब्ध करवाया जायेगा जो पक्षकार की शिकायत या समस्या के निराकरण हेतु जिला स्थाई लोक अदालत श्रीगंगानगर में प्रकरण दायर करेगा। प्रकरण के लिए पक्षकार से कोई शुल्क या फीस नहीं ली जायेगी।
इस दौरान उपस्थित ग्रामीणजनों को निःशुल्क विधिक सहायता, विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर, हिट एण्ड रन आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
इस दौरान चीफ श्री रोहताश यादव ने उपस्थित ग्रामीणजनों को न्याय आपके द्वार स्कीम में तय 12 लोक सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान कर मौके पर ही न्याय आपके द्वार अभियान के तहत ग्रामीणजनों की लोक उपयोगी समस्याओं के समाधान हेतु फार्म भरवाये गये।
जागरूकता शिविर के दौरान मंच का संचालन अमनदीप चलाना द्वारा किया गया तथा रालसा के व्हाट्अप नं. 9119365734 व नालसा हेल्पलाईन नं. 15100 के बारे में जानकारी प्रदान की गई
Source: