श्रीगंगानगर। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर स्थित हिंदुस्तान स्काउट गाइड हाल में निजी विद्यालयों के संस्था प्रधानों, प्रतिनिधियों की बैठक का आयोजन मंगलवार को किया गया।
इस दौरान निर्वाचन जागरूकता क्लब, विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950, यू डाइस के साथ-साथ शी पोर्टल पर चर्चा की गयी। साथ ही विद्यार्थियों को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का महत्व बताया गया। बैठक में एडीईईओ श्री अशोक वधवा, एसीबीईओ श्री सुनील दामडी, महिला एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक श्री विजय कुमार और जिला स्वीप समन्वयक श्री रमन कुमार असीजा उपस्थित रहे।
इस दौरान निजी विद्यालयों के संगठन प्रभारी अधिकारियों द्वारा शिक्षा विभाग के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर चलने और सहयोग की हामी भरते हुये बाल वाहिनियों की सुरक्षा मानको की पालना एवं नशा मुक्ति जैसे संकल्पों में पूर्ण सहभागिता का संकल्प लिया।
Source: