राष्ट्रगान, वंदे मातरम् और देशभक्ति के नारों से गूंजे स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुलिस, एनसीसी और स्काउट दलों ने शानदार परेड प्रस्तुत कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाओं और उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित व्यक्तित्वों में डॉ. पी.सी. जैन, कल्पेश चंद्र राजबर तथा पद्मपत सिंघानिया विश्वविद्यालय के डॉ. अरुण वैष्णव प्रमुख रहे। डॉ. अरुण वैष्णव को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा एवं कंप्यूटर विजन के क्षेत्र में 35 से अधिक शोध प्रकाशनों और 4 पेटेंट के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, जल संरक्षण, सामाजिक सरोकारों और प्रशासनिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। शहीदों को नमन, तिरंगे को सलाम और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस