विख्यात कत्थक गुरू पण्डित बिरजू महाराज ने की डिजिटल लॉंचिंग चंद्रकला चैधरी की कत्थक पुस्तक की

( 19770 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Nov, 20 14:11

विख्यात कत्थक गुरू पण्डित बिरजू महाराज ने की डिजिटल लॉंचिंग चंद्रकला चैधरी की कत्थक पुस्तक की

उदयपुर। एम स्कवायर पब्लिकेशन की ओर से प्रकाशित कत्थक पुस्तक का विमोचन रविवार को विख्यात कत्थक गुरू पण्डित बिरजू महाराज के हाथों हुआ। पण्डित बिरजू महाराज ने पुस्तक की डिजिटल लॉंचिग करते हुए पुस्तक की लेखिका और कत्थक गुरू चंद्रकला चैधरी व एम स्कवायर पब्लिकेशन को शुभकामनाएं दी।
सौ फीट रोड, शोभागपुरा स्थित अशोका पैलेस में हुए इस कार्यक्रम में एम स्कवायर पब्लिकेशन टीम व कत्थक प्रेमी शामिल हुए। एम स्कवायर पब्लिकेशन के सीईओ मुकेश माधवानी ने बताया कि पुस्तक का विमोचन विख्यात कत्थक गुरू पण्डित बिरजू महाराज के हाथों होने से हम सब गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। हम सभी को पण्डित बिरजू महाराज का आशीर्वाद मिलना पुस्तक के सफलता की कहानी बयां करता है। हमारी कोशिश रहेगी कि भविष्य में भी सांस्कृतिक विधा के संरक्षण को लेकर हम पुस्तकें प्रकाशित कर देश की संस्कृति के संरक्षण में छोटा सा सहयोग कर सके।
कत्थक गुरू चंद्रकला चैधरी ने कहा कि पुस्तक विमोचन का दिन मेरे लिए कभी न भूल पाने वाला क्षण है। पण्डित बिरजू महाराज ने मेरी लिखी पुस्तक को लांच किया है। यह बिल्कुल सपने के सच होने जैसा है। मैंने पुस्तक में कत्थक से जुड़ी सभी विधाओं, इतिहास आदि का समावेश किया है ताकि यह कत्थक प्रेमियों और कत्थक से जुड़े विद्यार्थियों के लिए  उपयोगी साबित हो सके। उल्लेखनीय है कि कत्थक गुरु चंद्रकला चैधरी अमेरिका, यूरोप के देशों में अपनी प्रस्तुतियां दे चुकी है। उनके नाम कत्थक के कईं रिकॉर्ड भी दर्ज है। वे वर्तमान में मेवाड़ के युवाओं को कत्थक से जोड़कर इस सांस्कृतिक विधा के संरक्षण का काम कर रही हैं। इस अवसर पर कपासन सीआई हिमांशु सिंह राजावत, विजय जैन, सीएस भरत चैधरी, राजेन्द्र चैधरी, कवि प्रदीप, राकेश सेन, अशरफ आदि उपस्थित थे। इधर, पण्डित बिरजू महाराज के अलावा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी पुस्तक के विमोचन को लेकर शुभकामनाएं प्रेषित की।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.