सूर्य सप्तमी पर विद्यालयों में विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्कार                

( 3037 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Feb, 24 08:02

सूर्य सप्तमी पर विद्यालयों में विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्कार                

श्रीगंगानगर । राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार सूर्य सप्तमी (15 फरवरी) पर जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में 15 फरवरी को सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। सूर्य सप्तमी पर प्रार्थना सभा के बाद प्रातः 10.30 से 10.45 बजे तक विद्यार्थियों द्वारा सूर्य नमस्कार किया गया।
सीडीईओ श्री पन्नालाल कड़ेला ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (मटका चौक) में बालिकाओं द्वारा सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार किया गया। इसी तरह जिले के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों द्वारा सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.