हॉकी इंडिया ने गुटबाजी और मतभेद के आरोपों को खारिज किया

( 2214 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 Feb, 24 11:02

हॉकी इंडिया ने गुटबाजी और मतभेद के आरोपों को खारिज किया

हॉकी इंडिया में गुटबाजी और आपसी मतभेदों के आरोपों को खारिज करते हुए महासंघ के अध्यक्ष दिलीप टिर्की और महासचिव भोलानाथ सिंह ने बुधवार को एक संयुक्त बयान में कहा कि हॉकी की बेहतरी के लिये वे मिलकर काम करते रहेंगे। हॉकी इंडिया द्वारा जारी संयुक्त बयान में उन्होंने कहा,हाल ही में कुछ निवर्तमान अधिकारियों ने मीडिया में कहा है कि हॉकी इंडिया में गुटबाजी है। यह सही नहीं है। हॉकी के हित के लिये हम एकजुट होकर काम करते रहेंगे। तेरह साल बाद भारतीय हॉकी से नाता तोड़ने के बाद पूर्व सीईंओ एलेना नॉर्मन ने कहा था कि हॉकी इंडिया में जिस तरह का माहौल बन गया था , उसमें काम करना मुश्किल होता जा रहा था और ऐसे में उनके पास त्यागपत्र देने के अलावा कोईं विकल्प नहीं बचा था।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.