पारस हेल्थ, उदयपुर:नि:शुल्क स्क्रीनिंग टेस्ट के साथ उन्हें अन्य स्वस्थ संबंधित जानकारियां

( 2775 बार पढ़ी गयी)
Published on : 08 Mar, 24 13:03

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 पर महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर हेल्थ टॉक का आयोजन किया गया

पारस हेल्थ, उदयपुर:नि:शुल्क स्क्रीनिंग टेस्ट के साथ उन्हें अन्य स्वस्थ संबंधित जानकारियां

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 पर महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर हेल्थ टॉक का आयोजन किया गया।

• पारस हेल्थ, उदयपुर द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उदयपुर की 150 महिला कांस्टेबलों उपस्थित रही।

• इस कार्यक्रम में नि:शुल्क स्क्रीनिंग टेस्ट के साथ उन्हें अन्य स्वस्थ संबंधित जानकारियां भी दी गईं।

उदयपुर- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस दिन विश्व भर में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिससे महिलाओं को तमाम तरह की होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं, जीवन में आने वाले चैलेंज और महिलाओं के लिए प्रगति के मार्ग, इन तमाम सारे बिंदुओं पर विश्व भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं इसी के मद्देनजर पारस हेल्थ, उदयपुर द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें करीबन 150 महिला कांस्टेबल उपस्थिति रही और साथ ही सहायक अधीक्षक अधिकारी, गोपाल स्वरूप मेवाड़ इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम पारस हेल्थ, उदयपुर में आयोजित किया गया, जिसमें महिला कांस्टेबलों को फिजिकल एक्टिविटी के साथ स्वास्थ्य से संबंधित तमाम तरह की जानकारियां दी गई और साथ ही करीबन 150 महिला कांस्टेबलों के नि:शुल्क स्क्रीनिंग टेस्ट भी किए गए। उन्हें पीसीओडी, पीसीओएस, ब्रेस्ट कैंसर, मेंटल हेल्थ वह अनेक प्रकार की होने वाली समस्याओं को लेकर जागरूक किया गया। जिससे इस प्रकार की समस्याओं का जल्द से जल्द इलाज किया जा सके। पारस हेल्थ, उदयपुर द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में आईं महिला कांस्टेबलों ने कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें स्वास्थ्य से संबंधित कई प्रकार की जानकारियां मिली, खासकर ऐसी बीमारियां जिनके प्रति जागरूकता बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए, जिससे महिलाओं को अपने स्वस्थ जीवन के लिए स्वास्थ्य से जुड़ी कई प्रकार की जानकारियां प्राप्त हो सकें और सही मायने में यह ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का महत्व है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.