सीआई रामकिशन गोदारा ने दो स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

( 1241 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Mar, 24 02:03

के डी अब्बासी

सीआई रामकिशन गोदारा ने दो स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

कोटा  सिटी एसपी डॉ. अमृता दुहन  ने बताया  कि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 100 दिवसीय कार्ययोजना के क्रिन्यावन के सम्बन्ध में पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाये जा रहे गिरफ्तारी स्थायी वारंटी, भगौडे, मफरुर, ईनामी अपराधीयों की धरपकड के अभियान के तहत  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी   डिप्टी पुलिस सुपेरिंटेड सर्किल सेकंड  के   राजेश कुमार सोनी के निर्देश पर भीमगंज मंडी थाना प्रभारी रामकिशन गोदारा   के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया जिसमे  कांस्टेबल मोहित, विनोद अम्बाराम,शिव कुमार, मुकेश  और रविन्द्र को शामिल किया।  पुलिस टीम को स्थायी वारंटी, भगौडे, मफरुर, ईनामी अपराधी को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये। पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए स्थाई वारंटी अटरू निवासी राम उर्फ रामस्वरूप और रामलाल रेलवे कॉलोनी निवासी राजकुमार को गिरफ्तार किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.