बड़ी कार्यवाही, दो शातिर चोरों को  किया गिरफ्तार

( 1246 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Mar, 24 02:03

के डी अब्बासी

बड़ी कार्यवाही, दो शातिर चोरों को  किया गिरफ्तार

कोटा मार्च। कोटा साइबर सेल की टीम ने बोरखेड़ा पुलिस टीम के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए दो शातिर चोरों को   गिरफ्तार कर उनके कब्जे से  अलग अलग स्थानों से चुराई 10 कारे बरामद  की है।  कोटा सिटी एसपी अमृता दुहन आईपीएस ने बतया कि पिछले दिनों से  कोटा शहर मे चौपहिया वाहन चोरी की घटनाओ मे अचानक वृद्दि हुई व खासतौर पर अल्टो कार चोरी की विभिन्न घटनाये हुई है जिनकी रोकथाम घटनाओ का खुलासा करने के लिये  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी  के निकटतम सुपरविजन मे एक विशेष टीम बनाकर अज्ञात मुल्जिमान की धरपकड व प्रकरणो का खुलासा करने हेतु निर्देशित किया गया था ।इसी क्रम मे थाना बोरखेडा के कार चोरी के प्रकरण मे अज्ञात वाहन चोर की गिरफ्तारी हेतु योगेश शर्मा वृत्ताधिकारी वृत्त पंचम कोटा शहर के निर्देशन मे बोरखेडा-  थाना प्रभारी रामलक्षमण के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया जिसमे

  हैड कांस्टेबल जयदीप सिहं,धर्मवीर, अब्दुल हफिज कांस्टेबल छत्रसाल सिंह, प्रबल प्रताप,प्रदीप सिहं ,राधेश्याम और जयपाल  को

साईबर सेल  हैड कांस्टेबल अजय सिहं सुरेश कुमार, श्यामवीर कांस्टेबल इन्द्र सिहं अशोक सिहं और सुनील पुलिस टीम में शामिल किया। पुलिस।टीम ने कड़ी मेहनत  के बाद बूंदी निवासी     डेढ़ डेढ़ लाख के इनामी बदमाश इमरान और सद्दाम को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से  अलग अलग स्थानों से दस  चुराई हुई कारो को बरामद किया है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.