सीनियर महिला हॉकी  मणिपुर क्वार्टरफाइनल में

( 1477 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Mar, 24 09:03

सीनियर महिला हॉकी  मणिपुर क्वार्टरफाइनल में

हॉकी मणिपुर ने मंगलवार को यहां 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2024 के पूल जी मैच में उत्तराखंड को 11-2 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। कर्नाटक ने पूल जी के एक अन्य मैच में दादर एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव हॉकी को 13- 0 से हरा दिया। मंगलवार को ग्रुप चरण का समापन हुआ। सभी क्वार्टरफाइनल 20 मार्च को होंगे जिसमें पहले मध्य प्रदेश का सामना बंगाल से होगा जबकि मेजबान महाराष्ट्र की भिड़ंत दूसरे द्रार्टरफाइनल में मणिपुर से होगी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.