बलिदान दिवस पर संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन....!

( 3556 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Mar, 24 06:03

बलिदान दिवस पर संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन....!

23 मार्च 2024 को मां भारती के वीर सपूत भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु जी का बलिदान दिवस पर संकल्प क्रांति संस्था एवं राजकीय सार्वजनिक मण्डल पुस्तकालय कोंटा के संयुक्त तत्वावधान में डॉ एस.आर.आर रंगनाथन कांन्वेंशनल हॉल, डिवीजनल लायब्रेरी, सीएडी सर्किल, कोटा में *युवा पीढ़ी को राष्ट्रभक्त कैसे बनाएं...? विषय पर "संवाद"* कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस संवाद कार्यक्रम की  मुख्य अतिथि डॉ अमृता दुहन पुलिस अधीक्षक कोटा शहर , अध्यक्षता डॉ दीपक कुमार श्रीवास्तव संभागीय पुस्तकालयाध्यक्ष , कार्यक्रम समन्यवक स्नेहलता शर्मा , कार्यक्रम संयोजक हेमंत यादव रहे |  

            राष्ट्रवाद के प्रचार प्रसार को संकल्पित संस्था संकल्प क्रांति देश/समाज के प्रबुद्ध जन _साहित्यकारो, शिक्षाविदों आदि से *"संवाद"* कार्यक्रम के माध्यम से उनके विचारों को आमंत्रित किया गया जिससे राष्ट्रवादी विचारधारा को उत्तरोत्तर आगे बढ़ाया जा सके। इस कड़ी मे विजय जोशी , राधेश्याम शर्मा , जितेंद्र निर्मोही , प्रोफेसर डॉ मनीषा शर्मा, डॉ वेदेही गौत्तम , डॉ राकेश अग्रवाल , राजेश पालीवाल , ललित शर्मा  इत्यादि ने अपने विचार व्यक्त किए |

            इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ दुहन ने कहा कि – शब्दो को रिप्लेस नही किया जा सकता , पूरे राष्ट्र के युवा यहा अध्ययन करने आते हे आप सभी साहित्यकार उनके लिए ऐसा सृजन करे जो उनका आत्मविश्वास बढाये | इस अवसर युवा लेखक किशन प्रणय की पुस्तक “भ” से भगत की प्रदर्शनी लगाई गई तथा उनके विचारो के पोस्टरो से युवाओ का मार्गदर्शन किया गया | डॉ दुहन लेखक के इस प्रयास की सराहना की |

            इस अवसर पर राकेश सोनी द्वारा भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद , राम प्रसाद बिस्मिल , अशफाक़ उल्लाहह खान और जालियावाल  बाघ हत्याकाण्ड , उधम सिंह के डाक टिकटों की प्रदर्शनी लगाई गई | इस अवसर पर डॉ प्रवाल अथईया, रामेश्वर शर्मा “रामु भैया” , भगवती प्रसाद गौतम , डॉ शशि जैन , बिगुल कुमार जैन , रमेश चन्द्र नागर, डॉ मनीषा मुदगल , सीमा शर्मा इत्यादि मौजूद रहे |

            इस अवसर पर डॉ दीपक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि – हम सभी कोटा के प्रबुद्धजनों , साहित्यकारो , रचनाकारो , कवियों को मिलकर युवाओ के मार्गदर्शन हेतु आगे आना पड़ेगा |  

कार्यक्रम संयोजक हेमंत यादव ने बताया कि – “संस्था द्वारा आयोज्य कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज को, विशेषकर विद्यार्थियों - युवाओं को अधिकाधिक राष्ट्रवादी विचारधारा से  जोड़ना है।“ आभार संकल्प क्रांति के अध्यक्ष ललित शर्मा ने आभार व्यक्त किए |


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.