श्रीजेश, सविता, हरमनप्रीत पुरस्कार की दौड़ में

( 1476 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Mar, 24 07:03

श्रीजेश, सविता, हरमनप्रीत पुरस्कार की दौड़ में

हॉकी इंडिया ने 31 मार्च को यहां होने वाले अपने सालाना पुरूस्कार समारोह के लिए नामांकित खिलाड़ियों की घोषणा की जिसमें अनुभवी गोलकीपर पी आर श्रीजेश और सविता पूनिया  क्रमश: पुरूष और महिला वर्ग में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार की दौड़ में शामिल हैं। पूर्व कप्तान श्रीजेश और पूनिया भारत के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे हैं जिससे उन्हें वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर पुरूस्कार के लिए भी नामांकित किया गया है। भारत की पुरूष टीम के कप्तान और डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह को भी दो वर्गो के पुरूस्कारों में नामांकित किया गया है। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.