इंडिया गठबंधन का जनता से कोईं लेना-देना नहीं: नड्डा

( 2628 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Apr, 24 07:04

इंडिया गठबंधन का जनता से कोईं लेना-देना नहीं: नड्डा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बृहस्पतिवार को विपक्षी इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि उसको आम जनता से कोईं लेना देना नहीं है और सभी पार्टियों को केवल अपने परिवारों की चिंता है। उत्तराखंड में पांचों सीटों पर 19 अप्रैल को प्रथम चरण में होने वाले मतदान से पहले मसूरी के गांधी चौक में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि एक तरफ भाजपा का संकल्प पत्र है और दूसरी ओर इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टियों का सबका अपनाअपना संकल्प पत्र है। उन्होंने कहा, यह कैसा संकल्प है ? आपस में मिलने का ही संकल्प नहीं है तो विकास क्या करोगे? नड्डा ने कहा कि वैसे भी इंडिया गठबंधन भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.