राष्ट्रीय समीक्षा समिति में एक्सपर्ट सदस्य मनोनीत

( 2171 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Apr, 24 00:04

प्रो दीपक शर्मा भारत सरकार द्वारा गठित राष्ट्रीय समीक्षा समिति में एक्सपर्ट सदस्य मनोनीत

राष्ट्रीय समीक्षा समिति में एक्सपर्ट सदस्य मनोनीत


उदयपुर।  स्थानीय महाराणा प्रताप कृषि एवम् प्रौद्योगिकी विश्विद्यालय के पूर्व निदेशक एवम विभागाध्यक्ष प्रोफ़ेसर दीपक शर्मा को नवीन एवम नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देशभर में स्वीकृत बायोगैस विकास एवम् प्रशिक्षण केंद्रों की राष्ट्रीय समीक्षा समिति का विशेषज्ञ सदस्य मनोनीत किया गया है।
उक्त समिति भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय बायोगैस परियोजना अंतर्गत विभिन्न राज्यों में स्थापित आठ बायोगैस विया एवम प्रशिक्षण केंद्रों की उपलब्धियों और क्षमताओं का आंकलन करने के लिए बनाई गई है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर इन केंद्रों की भविष्य में निरंतरता तथा कार्य आवंटन संबंधित निर्णय लिया जाना प्रस्तावित है।
उल्लैखनीय है कि प्रो शर्मा वर्तमान में नवीन एवम नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नए पारिवारिक बायोगैस संयंत्रों की डिजाइन अनुमोदन हेतु गठित राष्ट्रीय विशेषज्ञ समिति के सदस्य भी हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.