कांग्रेस असम में चाय बागान के श्रमिकों की मजदूरी बढ़ाएगी : प्रियंका

( 1497 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Apr, 24 06:04

कांग्रेस असम में चाय बागान के श्रमिकों की मजदूरी बढ़ाएगी : प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने असम के जोरहाट में पार्टी उम्मीदवार गौरव गोगोईं के समर्थन में मंगलवार को रोड शो किया और कहा कि यदि विपक्षी गठबंधन को लोकसभा चुनाव में जीत हासिल होती है तो चाय बागान के श्रमिकों की दैनिक मजदूरी बढ़ाईं जाएगी। यहां एक रोड शो के दौरान भारी भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि सत्तारूढ़ दल संविधान को भी बदलना चाहता है और अगर ऐसा हुआ, तो देश के आम लोगों को सबसे ज्यादा नुकसान होगा। प्रियंका ने कहा, जब मैं दो-तीन साल पहले विधानसभा चुनाव से पूर्व असम आईं थी और चाय बागानों का दौरा किया था, तो मैंने कांग्रेस की सरकार बनने पर मजदूरी बढ़ाने का वादा किया था। लेकिन आपने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चुना और मजदूरी नहीं बढ़ाईं गईं जो लगभग 250 रूपये है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.