भाजपा संविधान बदलने की साजिश रच रही : प्रियंका

( 1241 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Apr, 24 09:04

भाजपा संविधान बदलने की साजिश रच रही : प्रियंका

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय जनता पार्टी  पर रविवार को आरोप लगाया कि केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी देश के संविधान को बदलने की साजिश रच रही है। प्रियंका ने कांकेर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बालोद जिले में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, भाजपा के कईं नेता जगह-जगह भाषण दे रहे हैं कि हमें चार सौ सीट दो हम संविधान बदल देंगे। यह क्यों कह रहे हैं। उन्होंने कहा, एक तरफ यह छोटे नेता और उनके कईं मंत्री जगह-जगह जाकर कह रहे हैं कि हम संविधान बदल देंगे वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी और उनके बड़े नेता कहते हैं कि हम संविधान को नहीं बदलेंगे। प्रियंका ने कहा, जिस संविधान ने आपको वोट करने का अधिकार दिया, आरक्षण दिया, जिसने आदिवासियों की संस्कृति को बचाकर रखा, दलितों को आगे बढ़ाने का काम किया, भाजपा इस संविधान को बदल कर आपके अधिकार को कमजोर करना चाहती है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.