मुंबई इंडियंस की निगाहें राजस्थान रॉयल्स से बदला चुकता करने पर

( 955 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Apr, 24 11:04

मुंबई इंडियंस की निगाहें राजस्थान रॉयल्स से बदला चुकता करने पर

मुंबईं इंडियंस की टीम सोमवार को जब यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में तालिका में शीर्ष पर चल रही राजस्थान रॉयल्स से भिढ़ेगी तो उसकी निगाहें अपनी गेंदबाजी खामियों को दूर करके मेजबान टीम से बदला चुकता करने पर लगी होंगी। पिछले चार मैच में तीन जीत से मुंबईं इंडियंस की टीम उबरने की राह पर चल रही है और सत्र की खराब शुरूआत के बाद अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गयी है जबकि राजस्थान रॉयल्स की टीम तूफानी रफ्तार से आगे बढ़ते हुए 12 अंक लेकर शीर्ष स्थान पर काबिज है। पांच बार की चैम्पियन मुंबईं ने पिछले मैच में आशुतोष शर्मा के अंत में लगाये गये अर्धशतक के बावजूद पंजाब किंग्स के खिलाफ नौ रन से जीत हासिल की थी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.