नक्सली आत्मसमर्पण करें नहीं तो लड़ाई का परिणाम तय: शाह

( 1869 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Apr, 24 06:04

नक्सली आत्मसमर्पण करें नहीं तो लड़ाई का परिणाम तय: शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को चेतावनी दी कि वे आत्मसमर्पण कर दें नहीं तो लड़ाईं का परिणाम तय है और दो वर्ष में नक्सलवाद को समाप्त कर दिया जाएगा। शाह नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। सुरक्षाबलों ने 16 अप्रैल को कांकेर जिले में एक मुठभेड़ के दौरान 29 नक्सलियों को मार गिराया था, जिसमें 15 महिलाएं भी शामिल थीं।शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, पिछले 10 वर्षो के दौरान नरेन्द्र मोदी ने आतंकवाद को समाप्त किया। मोदी जी ने इस देश से नक्सलवाद को समाप्ति के कगार पर ला दिया। उन्होंने कहा, पांच वर्ष तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार में नक्सलियों पर कोईं कार्रवाईं नहीं हुईं। विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री और विजय शर्मा के गृह मंत्री बननेके बाद पिछले चार माह में सुरक्षाबलों ने 90 से ज्यादा नक्सलवादियों को मार गिराया। इसके साथ ही 123 नकस्लियों को गिरफ्तार किया गया और 250 ने आत्मसमर्पण कर दिया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.