जम्मू-कश्मीर में जल्द होंगे विधानसभा चुनाव: जितेंद्र सिंह

( 1241 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Apr, 24 06:04

जम्मू-कश्मीर में जल्द होंगे विधानसभा चुनाव: जितेंद्र सिंह

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव जल्द ही होंगे और केंद्र शासित प्रदेश के लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विकास एजेंडे का समर्थन करने के लिए चुनावी प्रािया में भाग लेने को लेकर उत्साहित हैं। पीटीआईं-भाषा से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में सामान्य स्थिति बहाल हो गईं है, लेकिन विपक्षी दल 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के बाद से जमीनी स्थिति को गलत तरह से पेश कर रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा, ैविपक्षी दल जम्मू कश्मीर में जमीनी स्थिति का गलत चित्रण करने में लगे हुए हैं। अनुच्छेद 370 को खत्म करने के बाद जम्मू कश्मीर में सामान्य स्थिति बहाल हो गईं है। जम्मू कश्मीर में जल्द ही चुनाव होंगे, जैसा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में उधमपुर की एक रैली में कहा था।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.