मोदी संविधान बदलने के लिए 400 पार का नारा लगा रहे हैं: खरगे

( 1292 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Apr, 24 06:04

मोदी संविधान बदलने के लिए 400 पार का नारा लगा रहे हैं: खरगे

कांग्रेस प्रमुख एम. मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनाव प्रचार के दौरान 400 पार का नारा इसलिए लगा रहे हैं ताकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ाराजगा को लोकसभा में दोतिहाईं बहुमत मिल सके जो संविधान बदलने के लिए जरूरी है। खरगे ने कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग का छाप होने के प्रधानमंत्री के आरोप को लेकर उन पर प्रहार करते हुए कहा कि वह मोदी के साथ खुली बहस करने को राज़ी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए महत्वपूर्ण है। अगर आप इन मुद्दों पर वोट करेंगे तो वोट कांग्रेस को जाएगा। अगर आप कांग्रेस को वोट नहीं देंगे तो देश में कोईं संविधान या लोकतंत्र नहीं रहेगा। यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, मोदी दो-तिहाईं बहुमत मांग रहे हैं। वह 400 पार कह रहे हैं, क्योंकि संविधान बदलने के लिए दो-तिहाईं बहुमत की जरूरत है, दोतिहाईं बहुमत पाने के लिए मोदी 400 पार कह रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ाआरएसएसा और भारतीय जनता पार्टी ाभाजपा के नेताओं को संविधान बदलने वाले बयानों पर बोलने से क्यों नहीं रोक रहे हैं और उनके खिलाफ कार्रवाईं क्यों नहीं कर रहे हैं। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.