घरेलू हवाई यातायात नए मुकाम पर

( 1847 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Apr, 24 08:04

घरेलू हवाई यातायात नए मुकाम पर

घरेलू हवाई यातायात रविवार को नए मुकाम पर पहुंच गया। उस दिन रिकॉर्ड 4,71,751 यात्रियों ने हवाई सफर किया। आधिकारिक आंकड़ों से यह बात सामने आई है। रविवार को हवाईं यातायात कोविड-पूर्व की औसत संख्या 3,98,579 यात्रियों से 14 प्रतिशत अधिक रहा। नागर विमानन मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, घरेलू हवाईं यात्रियों की कुल संख्या 21 अप्रैल (रविवार) को 4,71,751 रही जबकि इस दौरान कुल 6,128 उड़ानें संचालित की गईं। यह संख्या 21 अप्रैल, 2023 को दर्ज किए गए 4,28,389 यात्रियों और 5,899 उड़ानों के घरेलू हवाईं यातायात से अधिक है। मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत का घरेलू विमानन क्षेत्र हर दिन एक नईं ऊंचाईं पर पहुंच रहा है। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.