भारत को अमेरिकी पिकलबॉल प्रतियोगिता में 10 पदक

( 4924 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Apr, 24 09:04

भारत को अमेरिकी पिकलबॉल प्रतियोगिता में 10 पदक

स्ताव्य भसीन, धीरेन पटेल और हेमल जैन ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते जिससे भारत अमेरिकी ओपन पिकलबॉल चैंपियनशिप में 10 पदक जीतने में सफल रहा। भारत ने फ्लोरिडा में 14 से 20 अप्रैल तक हुईं इस प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक सहित कुल 10 पदक जीते। भसीन ने जूनियर एकल में स्वर्ण पदक जीता जबकि पटेल पुरष एकल 5.0 में शीर्ष पर रहे। हेमल ने पुरष एकल 3.5 में शीर्ष स्थान हासिल किया। भसीन ने पुरष युगल 5.0 में रजत और जूनियर पुरष युगल तथा जूनियर मिश्रित युगल में कांस्य पदक सहित कुल चार पदक जीते। रोनव मोटवानी ने पुरष युगल 5.0 और जूनियर एकल में दो रजत पदक जीतने के अलावा जूनियर पुरष युगल में कांस्य पदक जीता। पुरष एकल 5.0 में हिमांशु देवास्कर ने कांस्य पदक के साथ भारत के पदकों की संख्या को दोहरे अंक तक पहुंचाया। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.