दल बदल कानून को मजबूत किया जाए : वेंकैया

( 1126 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Apr, 24 10:04

दल बदल कानून को मजबूत किया जाए : वेंकैया

पूर्व उप राष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू ने मंगलवार को कहा कि नेताओं द्वारा बार-बार दल बदलना परेशान करने वाला है। उन्होंने दल बदल कानून को और मजबूत करने का आह्वान किया। पद्म पुरस्कार मिलने के बाद अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि चुनाव के दौरान कोष के प्रबंधन के बिना मुफ्त के उपहार देने की घोषणा हानिकारक परिपाटी है और इसे हतोत्साहित किया जाना चाहिए और लोगों को भी दलों एवं नेताओं के इन बड़ेबड़  वादों पर सवाल करना चाहिए।  नायडू को सोमवार शाम राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने कहा, दलबदल को हतोत्साहित किया जाना चाहिए। हमें दलबदल रोधी कानून को मजबूत करना चाहिए। पूर्व उप राष्ट्रपति ने कहा, अब, चिंता की बात यह है कि सार्वजनिक जीवन में मानकों में गिरावट आ रही है। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.