भारत की गीता सभरवाल को इंडोनेशिया में संयुक्त राष्ट्र की समन्वयक नियुक्त किया गया

( 973 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Apr, 24 10:04

भारत की गीता सभरवाल को इंडोनेशिया में संयुक्त राष्ट्र की समन्वयक नियुक्त किया गया

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने भारत की गीता सभरवाल को इंडोनेशिया में संयुक्त राष्ट्र का रेजिडेंट समन्वयक नियुक्त किया है। संयुक्त राष्ट्र ने एक बयान में बताया कि सभरवाल ने सोमवार को अपना पद संभाला। उसने बताया कि सभरपाल के पास सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की दिशा में तेजी से काम करने के लिए डिजिटल प्रौदृाोगिकी और डेटा का इस्तेमाल करते हुए जलवायु परिवर्तन, स्थायी शांति, शासन एवं सामाजिक नीति के क्षेत्र में काम करने का लगभग 30 वर्षो का अनुभव है। संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि मेजबान सरकार की मंजूरी से सभरवाल को इंडोनेशिया में संयुक्त राष्ट्र के रेजिडेंट समन्वयक के रूप में नियुक्त किया गया है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.