सी.पी.एस. के विद्यार्थियों का जेईई एडवांस के लिए चयन

( 1257 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Apr, 24 09:04

सी.पी.एस. के विद्यार्थियों का जेईई एडवांस के लिए चयन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा गुरुवार को जेईई मेन परीक्षा के द्वितीय व अंतिम चरण (अप्रेल - २०२४) का परिणाम घोषित किया गया। उदयपुर शहर के सेन्ट्रल पब्लिक सी. सै.स्कूल, न्यू भूपालपुरा के १२ विद्यार्थियों का जेईई मेन परीक्षा में चयन हुआ। विद्यालय के भविष्य अग्रवाल ने (99-77), संयम बाबेल ने (99-21), फातिमा अल्वी ने (98-66), ध्रुव शर्मा ने (98-30) एवं अरर्हम बाबेल ने (97-22) पर्सेन्टाइल प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्ति किया। इसी कडी में विद्यालय की निहारिका झाला, हेमन्त व्यास, माधवी प्रजापत, निशा पटेल, लक्ष्य साहू एंव भाविन अहारी का भी चयन हुआ।
इस अवसर पर सी.पी.एस. व रॉकवुड्स की चेयरपर्सन - श्रीमती अलका शर्मा,  निदेशक प्रशासन-श्री अनिल शर्मा, निदेशक - श्री दीपक शर्मा, सी.पी.एस. के संयुक्त निदेशक - श्री विक्रमजीत सिंह शेखावत, प्रशासक - श्री सुनील बाबेल, प्राचार्या - श्रीमती पूनम राठौड व प्रधानाध्यापिका - श्रीमती कृष्णा शक्तावत एवं अन्य प्रबंधन सदस्यों ने सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए भविष्य में इसी तरह सफलता की ओर अग्रसर होते रहने का आशीर्वाद दिया।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.