प्रधानमंत्री डरे हुए हैं, मंच पर आंसू भी बहा सकते हैं: राहुल

( 1429 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Apr, 24 09:04

प्रधानमंत्री डरे हुए हैं, मंच पर आंसू भी बहा सकते हैं: राहुल

कांग्रेस की आलोचना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पलटवार करते हुए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वह (मोदी) डरे हुए हैं और मंच पर आंसू तक बहा सकते हैं। गांधी ने कांग्रेस शासित कर्नाटक के विजयपुरा जिला मुख्यालय में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, आपने प्रधानमंत्री के भाषण सुने हैं। वह डरे हुए हैं। हो सकता है कि वह मंच पर आंसू बहाने लगें। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी हालिया रैलियों में कांग्रेस को मंगलसूत्र , संपदा पुनर्वितरण और विरासत कर जैसे आरोपों से घेरने का प्रयास किया है।पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी पर अनेक तरीके से जनता का ध्यान भटकाने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा, मोदी ध्यान भटकाने का प्रयास करते हैं। कभी वह चीन और पाकिस्तान की बात करते हैं, कभी वह आपसे थाली बजाने को कहेंगे और कभी आपके मोबाइल फोन पर टॉर्च लाइट जलाने को कहेंगे। गांधी ने कहा कि भारत में गरीबी, बेरोजगारी और महंगाईं समेत चार महत्वपूर्ण मुद्दे हैं।उन्होंने दावा किया कि केवल कांग्रेस ही बेरोजगारी समाप्त कर सकती है, महंगाईं को काबू में कर सकती है और लोगों को उनकी उचित हिस्सेदारी दिला सकती है। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.