यह चुनाव भारत के लिए महत्वपूर्ण : ए.के. एंटनी

( 1559 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Apr, 24 10:04

यह चुनाव भारत के लिए महत्वपूर्ण : ए.के. एंटनी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए.के. एंटनी ने शुक्रवार को कहा कि केरल की 20 लोकसभा सीट पर आज का आम चुनाव देश के लिए काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी दावा किया कि केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ लोगों में गुस्से की तेज लहर है। तिरवनंतपुरम में अपनी पत्नी एलिजाबेथ एंटनी और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट  संयोजक एम.एम. हसन के साथ अपने मताधिकार का उपयोग करने के बाद एंटनी ने कहा कि दोनों सरकारों के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर है। उन्होंने कहा कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी  के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार और राज्य में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी   के नेतृत्व वाली राज्य सरकार सत्ता से बाहर हो जाएगी।एंटनी ने कहा, यह चुनाव महत्वपूर्ण हैं। जैसे ही चुनाव प्रचार कल समाप्त हुआ, पूरे केरल में केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ लोगों में गुस्से की तेज लहर का आभास हुआ। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ राज्य की सभी 20 सीट जीतेगा। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.