भारतीय वीजा नीति पर भारत ही बात कर सकता है : अमेरिका

( 1492 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Apr, 24 10:04

भारतीय वीजा नीति पर भारत ही बात कर सकता है : अमेरिका

अमेरिका ने एक ऑस्ट्रेलियाईं पत्रकार के वीजा की अवधि भारत द्वारा नहीं बढ़ाए जाने के आरोपों पर टिप्पणी से परहेज करते हुए कहा है कि अपनी वीजा नीति के बारे में भारत ही बात कर सकता है। ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पाेरेशन के दक्षिण एशिया ब्यूरो की प्रमुख अवनी डायस 19 अप्रैल को भारत से चली गईं थीं। उन्होंने मंगलवार को दावा किया कि भारत सरकार ने उनके वीजा की अवधि बढ़ाने से इनकार कर दिया क्योंकि उनकी खबरों ने लक्ष्मण रेखा का उल्लंघन किया। डायस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर किए गए पोस्ट में कहा था कि ऑस्ट्रेलिया सरकार के हस्तक्षेप के बाद उनके वीजा की अवधि को दो महीने के लिए बढ़ा दिया गया था लेकिन उनकी उड़ान से 24 घंटे से भी कम समय पहले उन्हें यह जानकारी दी गईं। डायस ने कहा था, हमें यह भी बताया गया कि भारतीय मंत्रालय के निर्देश के कारण मुझे चुनाव की रिपोर्टिग करने की मान्यता भी नहीं मिलेगी। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.