राजसमन्द सांसद महिमा सिंह मेवाड़ और नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री  नितिन गडकरी से शिष्टाचार मुलाकात की

( 2755 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Mar, 25 06:03

पाली-नाडोल देसूरी- चारभुजा" सड़क के विकास हेतु डी. पी. आर. बनाने की मंजूरी  

राजसमन्द सांसद महिमा सिंह मेवाड़ और नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री  नितिन गडकरी से शिष्टाचार मुलाकात की

नीति गोपेन्द्र भट्ट

नई दिल्ली। राजसमन्द सांसद महिमा सिंह मेवाड़ ने नई दिल्ली में  केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री  नितिन गडकरी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मौके पर उनके पति नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ भी मौजूद थे।

इस दौरान नितिन गडकरी ने संसदीय क्षेत्र के "पाली-नाडोल देसूरी- चारभुजा" सड़क के विकास हेतु डी. पी. आर. बनाने की मंजूरी प्रदान की। उन्होंने आश्वस्त किया कि "देसूरी की नाल" से जुड़े कार्यों को पूरी गंभीरता और तत्परता से पूर्ण किया जाएगा। सरकार इस कार्य को पूरी गंभीरता से लेगी। साथ ही संबंधित अधिकारियों से विचार विमर्श कर शीघ्र कार्य प्रारंभ करने हेतु निर्देशित किया।

इस सड़क का विकास होने से मार्ग पर होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम संभव हो सकेगी और यात्रियों को यात्रा में सुरक्षा मिल सकेगी। साथ ही देसूरी की नाल घाट क्षेत्र में दुर्घटनाओं को रोकने हेतु डी.पी.आर. कंसल्टेंट के अनुसार अस्थायी सुरक्षात्मक उपायों को प्राथमिकता पर किया जायेगा।

देसूरी की नाल घाट क्षेत्र में दुर्घटनाओं को रोकने हेतु मैं निरन्तर प्रयासरत थी। इससे पूर्व में भी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, राज्यमंत्री श्री अजय टम्टा से भेंट करने के साथ ही लोकसभा में शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाया था। 

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.