उदयपुर: पारस हेल्थ उदयपुर के डॉक्टरों की टीम ने एक महिला मरीज पर बिना निशान वाली थायरॉयड सर्जरी सफलतापूर्वक की है। इस सर्जरी में मिनिमली इनवेसिव तकनीक का इस्तेमाल किया गया। यह सर्जरी मरीज की बगल से की गई, जिससे महिला के गले पर कोई भी निशान नहीं पड़ा। मिस रितु (40 साल) हॉस्पिटल में अपने गले के दाहिने हिस्से में सूजन के साथ आईं। जांच करने पर पता चला कि यह सूजन कोई कैंसर वाली गांठ नहीं बल्कि थायरॉयड गॉयटर था। इसलिए पूरे थायरॉयड ग्रंथि को निकालने की जरूरत नहीं पड़ी। डॉ. अभिषेक व्यास, कंसल्टेंट, एडवांस्ड लैप्रोस्कोपिक और बैरियाट्रिक सर्जरी, पारस हेल्थ उदयपुर ने यह सर्जरी की। उन्होंने
इसके बारे में बताते हुए कहा, "परंपरागत थायरॉयड सर्जरी में हमें गले के बीच में चीरा लगाना पड़ता है, जिससे एक बड़ा निशान वहां रह जाता है। इस केस में महिला मरीज कोई निशान नहीं चाहती थी। इसलिए हमने उनकी चिंता को समझते हुए एक एडवांस्ड एंडोस्कोपिक तकनीक का इस्तेमाल किया। हमने उनके बगल के हिस्से में तीन छोटे 5 मिमी के चीरे लगाए, जिससे गले पर कोई निशान नहीं पड़ा। थायरॉयड ग्रंथि को इन छोटे-छोटे छेदों में से एक छेद के जरिए सफलतापूर्वक निकाला गया। सभी छेद बगल के हिस्से में बनाए गए थे। शरीर का यह हिस्सा आमतौर पर कपड़ों से ढका रहता है। इस सर्जरी के दौरान डॉक्टरों ने शरीर के महत्वपूर्ण हिस्सों जैसे थायरॉहायड (जो वॉयस बॉक्स को सहारा देने में मदद करता है और बोलने और निगलने के लिए जरूरी होता है) और सर्नल नॉच (चेस्ट बोन के ऊपर एक छोटा सा गड्ढा, जो सर्जरी के दौरान डॉक्टरों को सही दिशा में रखने में मदद करता है) पर ज्यादा सावधानी बरती गयी ताकि सर्जरी की सटीकता और सुरक्षा बनी रहे। सर्जरी का यह तरीका न केवल अच्छा रिजल्ट देता है, बल्कि यह दिखाई देने वाले निशानों का खतरा भी कम करता है और शरीर को जल्दी ठीक होने में मदद करता है। इस तकनीक के साथ मरीज सर्जरी के सिर्फ छह घंटे बाद घर जा सकते हैं और 24 घंटे के अंदर अपने सामान्य कामकाज को करना शुरू कर सकते हैं। यह तरीका सुरक्षित होता है, असरदार होता है, और उन लोगों के लिए खास करके महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है जो शरीर पर सर्जरी का कोई दाग नहीं चाहती है। पारस हेल्थ उदयपुर सर्जिकल इनोवेशन करके और मरीजों की अच्छी देखभाल करके आगे बढ़ रहा है। हॉस्पिटल का ध्यान इस बात पर ज्यादा रहता है कि मरीजों को ज्यादा चीर-फाड़ वाली प्रक्रियाओं से न गुज़रना पड़े, उनका इलाज अच्छे से हो, उनकी रिकवरी तेज और जीवन की गुणवत्ता अच्छी हो। इस तरह की सफलताओं से पारस हेल्थ उदयपुर अपनी प्रतिबद्धता को फिर से साबित करता है कि वह हर व्यक्ति की जरूरतों के अनुसार विश्व स्तरीय स्वास्थ्य देखभाल समाधान प्रदान कर रहा है और आगे भी करता रहेगा।