पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि और गोष्ठी का आयोजन

( 1138 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 May, 25 03:05

प्रस्तुति: मोहसिना बानो

पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि और गोष्ठी का आयोजन

उदयपुर,देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को सूरजपोल स्थित उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कार्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम एवं गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। वे लोकतंत्र के सजग प्रहरी और आत्मनिर्भर भारत के स्वप्नदृष्टा थे। उनकी दूरदर्शी सोच ने भारत को वैज्ञानिक और औद्योगिक दिशा दी। आईआईटी, एम्स, भाखड़ा नांगल, हीराकुंड जैसी परियोजनाएं और लोकतंत्र की मजबूत नींव उनके ही प्रयासों से रखी गई।

चौधरी ने कहा कि पंचशील सिद्धांतों के माध्यम से उन्होंने विश्व शांति और सहअस्तित्व का संदेश दिया जो आज भी वैश्विक संदर्भ में प्रासंगिक हैं। आज की बहुध्रुवीय दुनिया में नेहरू का विचार 'गुटनिरपेक्षता' और 'पंचशील' हमें संतुलित वैश्विक संबंधों की प्रेरणा देते हैं।

गोष्ठी में उपस्थित प्रमुख लोगों में नवल सिंह चुंडावत, डॉ महेश त्रिपाठी, भगवानलाल अहीर, प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित, सचिव भानु गुर्जर, रतनलाल पूर्बिया, टीटू सुथार, भूपेंद्र अहीर, शिक्षक नेता लालूराम भजात, सन्नू खान, सलीम खान, भगवानलाल प्रजापत सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ संजीव राजपुरोहित ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन लालूराम भजात ने दिया। इस आयोजन में प्रो. प्रीम सुमन की उपस्थिति विशेष उल्लेखनीय रही।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.