विश्व पर्यावरण दिवस पर राजस्थान विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी की शुभकामनाएं

( 1315 बार पढ़ी गयी)
Published on : 05 Jun, 25 10:06

 पर्यावरण संरक्षण भारतीय दर्शन की मूल भावना - श्री देवनानी  श्री देवनानी ने कहा ग्लोबल वार्मिंग हम सभी के लिए वार्निंग

विश्व पर्यावरण दिवस पर राजस्थान विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी की शुभकामनाएं

नई दिल्ली। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने सन्देश  में कहा है कि उन्होंने कहा कि पर्यावरण सरक्षण भारतीय दर्शन की मूल भावना में हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भावना के अनुरूप पृथ्वी की रक्षा करने और इसके समक्ष आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए प्रयास बढ़ाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सक्रिय भागीदारी निभानी होगी।

श्री देवनानी ने देशवासियों और प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अपने संदेश में कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति जागरूक होना होगा। जीवन शैली में पर्यावरण के अनुकूल बदलाव लाना होगा। यह बदलाव समाज में सकारात्मक लहर पैदा कर सकता है।

श्री देवनानी ने कहा कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण से ग्लोबल वार्मिंग चिंता का विषय है। यह ग्लोबल वार्मिंग हम सभी के लिए सचेत होने का सकेत है। हमारा आज का योगदान केवल पर्यावरण की रक्षा में ही सहायक नहीं होगा बल्कि यह योगदान भावी पीढ़ियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और संतुलित भविष्य देने की दिशा में महत्वपूर्ण होगा। हमें प्लास्टिक प्रदूषण को भी समाप्त करना होगा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.