वन मण्डल में कार्यशाला, पौधरोपण

( 796 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Jun, 25 09:06

वन मण्डल में कार्यशाला, पौधरोपण

उदयपुर। उदयपुर वन मण्डल द्वारा वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत उप वन संरक्षक, मुकेश सैनी, सहायक कलक्टर सुश्री सृष्टि डबास एवं सहायक वन संरक्षक सुश्री सुरेखा चौधरी के निर्देशन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कालकामाता नर्सरी में किया गया। कार्यशाला में वृक्षारोपण संबंधी महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई एवं मियावाकी प्लांटेशन के तहत् पिछोला झील के किनारे वृक्षारोपण किया गया। इसमें पांच प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। साथ ही श्रमदान कार्य एवं वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की शपथ दिलाई गई।
कार्यशाला के पश्चात् सांय 6 बजे फतेहसागर की पाल पर नगरवासियों को तुलसी के पौधे वितरित किये गये। साथ ही वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जल का महत्व बताकर नगरवासियों में जल के संरक्षण एवं सुदपयोग हेतु प्रेरित किया। इस दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी रेंज कुराबड़ रामनारायण डांगी, क्षेत्रीय वन अधिकारी रेंज परसाद रामचन्द्र सिंह, तथा क्षेत्रीय वन अधिकारी उदयपुर रविन्द्र सिंह सहित स्टॉफ मौजूद रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.